भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण के चलते सैनिकों की छुट्टी हुई रद्द
Bijnor News - बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के हीमपुर दीपा गांव के जवान हर्षित गुप्ता ने अपनी शादी के बाद ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया। शादी के आठ दिन बाद उनकी छुट्टी रद्द हो गई और उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता...

बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर दीपा निवासी जवान हर्षित गुप्ता सीआरपीएफ सैनिक के पद पर तैनात है। देश की सेवा के लिए अपनी शादी की खुशियां अधूरी छोड़नी पड़ी छुट्टी रद्द होने पर वह अपनी ड्यूटी पर चला गया। हर्षित गुप्ता की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के 8 दिन बाद ही छुट्टी रद्द होने के बाद उनकी वापसी का आदेश आ गया। सीआरपीएफ जवान हर्षित ने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर लौटने का निर्णय लिया। नव विवाहित दुल्हन ने नम आंखों से देश की सेवा के लिए भेज दिया। पिछले महीने वह एक महीने की छुट्टी पर शादी करने के लिए 20 अप्रैल को अपने गांव आया था।
हर्षित की छुट्टी में 12 दिन शेष थे। देश की सेवा को देखते हुए तुरंत ड्यूटी पर लौटने का हर्षित ने निर्णय लिया। इस मौके शिवसेना का जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह डा. मोहित चौधरी, भाजपा नेता सौरभ कुमार चौधरी, गौरव कुमार आदि ने हर्षित गुप्ता को फूलमाला पहनकर खुशी से देश कि सेवा के लिए भेजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।