Woman Dies in Accident as Tempo Overturns in Sahibganj 10 Injured टेंपू पलटने से एक महिला की मौत, बच्चा समेत दस घायल, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsWoman Dies in Accident as Tempo Overturns in Sahibganj 10 Injured

टेंपू पलटने से एक महिला की मौत, बच्चा समेत दस घायल

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंपू पलटने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका बागमुंडी गाँव के प्रधान की पत्नी थी। इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टेंपू चालक...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 12 May 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
टेंपू पलटने से एक महिला की मौत, बच्चा समेत दस घायल

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जलेबिया घाटी स्थित बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनियंत्रित टेंपू पलट जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बोरियो थाना क्षेत्र के बाग़मुंडी गाँव के प्रधान हासदा की पत्नी सुरुज मरांडी(30) थी। जबकि इसमे बच्चा समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि टेंपू चालक संजू बास्की टेंपू छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी थाना पुलिस घटना स्थल पहुच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृत महिला के शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घायल में सभी बोरियो थाना क्षेत्र के बाग़मुंडी के सिदो किस्कु की नौ वर्षीय पुत्री रौशमी किस्कु, पुरले किस्कु की पुत्री लिली किस्कु(9), भागवत बास्की का पुत्र बुधराम बास्की(14), राजेश मुर्मू की पत्नी कहामुनि सोरेन (40), मनु मुर्मू की पुत्री मोरिता मुर्मू (18), पप्पू मुर्मू (30), बिर्धन हासदा की पुत्री मरियम हासदा(10), जट्टा मुर्मू की पुत्री मेरीला मुर्मू(13), राम बास्की की पुत्री चंची बास्की(12), पतरु बास्की की पुत्री मरंगम्य सोरेन गंभीर रूप से घायल है। घायल ने बताया कि वे लोग गाँव के ही टेंपू चालक संजू बास्की के टेंपू से बोरियो से साहिबगंज के महादेवगंज खेत में काम करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान घाटी से उतरने के दौरान टेंपू में ब्रेक नही लगा। इस कारण टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गई है। वही मृता महिला शव का पोस्टमार्टम के लिए तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।