Eid-ul-Azha Celebrations in Najibabad Prayers and Guidelines प्रतिबंधित जानवरों की ना करें कुर्बानी, साफ-सफाई का रखे ध्यान, Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsEid-ul-Azha Celebrations in Najibabad Prayers and Guidelines

प्रतिबंधित जानवरों की ना करें कुर्बानी, साफ-सफाई का रखे ध्यान

Bijnor News - नजीबाबाद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले नमाज सुबह 5:35 बजे मस्जिद मकबरा नवाब नजीबुद्दौला में अदा की जाएगी। इमामों ने मुस्लिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 7 June 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिबंधित जानवरों की ना करें कुर्बानी, साफ-सफाई का रखे ध्यान

नजीबाबाद में ईद-उल-अजहा का त्यौहार शनिवार को आज मनाया जाएगा, रम्मनवाला व साहनपुर ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा नमाज को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। शनिवार ईद-उल-अजहा पर सबसे पहली नमाज आज सुबह 5:35 बजे मस्जिद मकबरा नवाब नजीबुद्दौला में अदा की जाएगी। सैय्यदो वाली मस्जिद में 05:40, कोठे वाली मस्जिद में 6:15, कत्थो वाली मस्जिद में 6:15, सब्नीग्रान वाली मस्जिद में 6:30, शहर की जामा मस्जिद में 6:45, रम्मनवाला स्थित ईदगाह पर 7:15 और नगर पंचायत साहनपुर वाली ईदगाह पर 07:30 पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। शहर इमाम मौलाना मौहम्मद ईसा, मुफ्ती नौमान, मौलाना इम्तियाज़, मुफ्ती उवैस शिबली आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए है कि ईद-उल-अजहा अमनो अमान और उत्साह के साथ मनाएं, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करे, कुर्बानी स्थलों के चारों तरफ पर्दा लगाकर करें, अवशेष, खाल, गोश्त इधर-उधर न फेंकें, बल्कि गड्ढे में दबा दें, प्रशासन का सहयोग करें।

शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करे, सोशल मीडिया पर कुर्बानी का फोटो और वीडियो न डालें। ईद पर गरीबों का खास ख्याल रखे और दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।