गायत्री शक्तिपीठ पर नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ आयोजित
Bijnor News - गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर्व पर नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। साधकों ने मंत्रोच्चार के साथ आहूति दी। डॉ दीपक कुमार ने वैदिक कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया। माँ गायत्री और माँ...

गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें साधकों ने मंत्रोच्चार की आहूति देकर मंगल कामना की। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व पर नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने वैदिक कर्मकाण्ड के साथ सम्पन्न कराया। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्य दीप प्रज्वलित किया। सुरेन्द्र सिंह डा. सचिन कुमार ने माँ गायत्री व माँ गंगा का पूजन किया। डॉ दीपक कुमार ने कहा कि गंगा मां तन को स्वच्छ करती है तो गायत्री माँ मन को पविता करती है।
गायत्री परिवार की जिला गोष्ठी में जिला समन्वयक पुखराज सिंह ने ज्योति शक्ति कलश रथ यात्रा जनपद भ्रमण रूट चार्ट तैयार किया। जनपद बिजमीर के वरिष्ठ परिजन सुरेन्द्र एडवोकेट, बिशम्बर सिंह, विनोद चौहान, बलवीर सिंह आदि रहे। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा व सचिव जितेन्द्र सिंह ने सद् साहित्य प्रदान किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।