Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsLocal E-Rickshaw Drivers Protest Government Campaign Demand Leniency
नगीना सांसद प्रतिनिधि से मिले ई रिक्शा चालक
Bijnor News - ई रिक्शा चालकों में शासन स्तर पर चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ हड़कंप मचा है। बड़ी संख्या में चालकों ने सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन के कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से नरमी की मांग की। विवेक सेन ने चालकों को ई...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 8 April 2025 11:55 PM
शासन स्तर पर ई रिक्शा के प्रति चलाए जा रहे अभियान से स्थानीय ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक नगीना सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन के कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई पर नरमी बरतने की मांग की। विवेक सेन ने सभी रिक्शा चालकों से सरकार की मंशा के अनुसार अपनी ई रिक्शा परिवर्तित कराने को प्रेरित किया। ई रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मौके पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए फार्म भरवाये गए। विवेक सेन ने कहा कि ई रिक्शा चालक जल्द से जल्द अपने रिक्शा का पंजीकरण करा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।