Widow Victim of Eight-Year Sexual Abuse Under Marriage Pretense Accused Arrested विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गिरफ्तार , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsWidow Victim of Eight-Year Sexual Abuse Under Marriage Pretense Accused Arrested

विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गिरफ्तार

Bijnor News - एक विधवा महिला के साथ आठ साल तक दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो आरोपी ने इनकार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरWed, 23 April 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर एक अधेड़ विधवा महिला से आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पति की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इस दौरान दूर के रिश्तेदार का उसके घर में आना-जाना था। आरोपी की पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। विधवा ने आरोप लगाया है कि इसी रिश्तेदारी के चलते उनका एक दूसरे के घर आना जाना होने लगा। आरोपी ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

आरोपी ने आठ वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक उसने महिला को अपने घर में रखकर यौन शोषण किया। महिला के अनुसार का आरोप है कि 9 अप्रैल 2025 की रात आरोपी फिर से उसे शादी का वादा कर अपने घर बुलाया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी खजान सिंह सैनी निवासी मोहल्ला बाड़वान के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उधर एएसपी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।