पिता की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाई दुल्हन, सात फेरों बाद किया कुछ ऐसा कि माफी मांगने लगा दूल्हा
शादी-बारात को लेकर आए दिन अलग-अलग तरह के केस सामने आ रहे हैं। कहीं दहेज को लेकर बारात वापस हो जा रही हैं तो कहीं दूल्हे के नशे में होने के कारण बात बिगड़ जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है।

शादी-बारात को लेकर आए दिन अलग-अलग तरह के केस सामने आ रहे हैं। कहीं दहेज को लेकर बारात वापस हो जा रही हैं तो कहीं दूल्हे के नशे में होने के कारण बात बिगड़ जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है। यहां शराब के नशे में बरातियों ने लड़की के पिता का अपमान कर दिया। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने सात फेरों के बाद मंडप में ही फैसला सुना दिया। दुल्हन सीधे तौर पर ससुराल जाने से मना कर दिया। फेरों के बाद दुल्हन द्वारा उठाए गए इस कदम से मानों बारातियों के पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई। हालांकि दूल्हे ने दुल्हन से माफी भी मांगी, लेकिन दुल्हन का दिल नहीं पसीजा। पुलिस की दखल से भी बात नहीं बनी। आखिर ने दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लखीमपुर शहर के मोहल्ला अर्जुनपुर में रहने वाला एक परिवार चंडीगढ़ में रहता है। इस परिवार के लड़के की शादी भी लखीमपुर की एक लड़की से तय हुई। शादी 23 मई को थी। शाम को चंडीगढ़ से बारात आ गई। शादी के रस्में शुरू हो गई। बताया जाता है कि दूल्हे के कुछ परिवार वालों और दोस्तों ने शराब पी रखी थी। किसी ने कहा खाना खराब है तो किसी ने कोई और कमी निकाली और हंगामा होने लगा। जिससे लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। उधर शादी की बाकी रस्में देर रात तक चलती रहीं। दूल्हा और दुल्हन के फेरे भी पड़ गए। इसके बाद दुल्हन को पूरे मामले की जानकारी हुई। लड़की को लगा कि उसके पिता का अपमान किया जा रहा है। दुल्हन मंडप में ही खड़ी हो गई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
दोनों पक्षों में सुलह पर खूब बात हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दोनों पक्ष कोतवाली पुलिस के पास आए। उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने साफ इनकार कर दिया। वह सुसराल जाने को तैयार नहीं हुई। दूल्हे ने माफी मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि लड़की किसी भी हाल में जाने को तैयार नहीं थी। इस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।