300th Anniversary of Ahilyabai Holkar Celebrated by BJP A Tribute to Her Legacy ‘न्यायप्रिय शासकों में एक थीं अहिल्याबाई होलकर , Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar News300th Anniversary of Ahilyabai Holkar Celebrated by BJP A Tribute to Her Legacy

‘न्यायप्रिय शासकों में एक थीं अहिल्याबाई होलकर

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती सोमवार को भाजपा कार्यालय में मनाई गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों और लोक कल्याणकारी कार्यों को प्रेरणादायक बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 26 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
‘न्यायप्रिय शासकों में एक थीं अहिल्याबाई होलकर

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मनाई गई। वक्ताओं ने अहिल्याबाई के आदर्शों, कार्यों और उनके द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी प्रयासों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई न केवल एक सक्षम और न्यायप्रिय शासक थीं, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उनके द्वारा बनवाए गए मंदिर, धर्मशालाएं और कुएं आज भी उनके जनकल्याण के कार्यों की गवाही देते हैं।

उन्होंने विधवा होने के बावजूद जिस प्रकार से शासन चलाया, वह इतिहास में दुर्लभ उदाहरण है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया ने की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और न्याय प्रणाली को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक पार्वती दास ने कहा कि अहिल्याबाई का व्यक्तित्व त्याग, परोपकार और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस मौके पर कुंदन परिहार, जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, खड़क टंगड़िया, दीपक गसयाल, दीपा आर्य एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।