Tragic Accident 23-Year-Old Dev Killed by Reckless Driver in Greater Noida एफएनजी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTragic Accident 23-Year-Old Dev Killed by Reckless Driver in Greater Noida

एफएनजी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

- रविवार देर रात कार्यालय से घर लौटते समय हुआ हादसा - मृतक के पिता

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 26 May 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
एफएनजी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के गांव यूसुफपुर चकसाबेरी निवासी रमेश चंद ने पुलिस को बताया कि 23 वर्षीय बेटा देव सेक्टर-63 स्थित जेबीएल कंपनी कंपनी में काम करता था। 25 मई की रात करीब 10 बजे वह पड़ोसी सोनू के साथ बैठकर अपने घर आ रहा था। सेक्टर-63 क्षेत्र में ही एफएनजी मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए देव को टक्कर मार दी। हादसे में देव को गंभीर चोट आई। सोनू ने देव को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना सोनू ने परिजन को दी।

हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने देव को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रात में ही चिकित्सकों ने देव को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। हादसे के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफएनजी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।