Couple Injured in Deer Collision Woman Severely Hurt by Antler नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsCouple Injured in Deer Collision Woman Severely Hurt by Antler

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

Bulandsehar News - नरसेना। संवाददाता। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के जंगल में बाइक सवार दंपति की नीलगाय टक्कर हो गई। टक्कर लगने से नील गाय का सींग बाइक पर बैठी महिला के सि

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 30 April 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

नरसेना। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के जंगल में बाइक सवार दंपति की नीलगाय टक्कर हो गई। टक्कर लगने से नील गाय का सींग बाइक पर बैठी महिला के सिर में घुस गया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी द्रोपती के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से खेत पर जा रहा था। जब वह गांव रघुनाथपुर के जंगल में पहुंचा तो खेतों से निकलकर भागती हुई नीलगाय बाइक से टक्कर हो गई। नीलगाय के टकराने से बाइक पर बैठी सुरेंद्र की पत्नी द्रोपती के सिर में नीलगाय का सींग घुस गया और बाइक गिर पड़ी। घटना में सुरेंद्र भी घायल हो गया। सींग घुसने से घायल हुई महिला को परिजन ने उपचार के लिए खानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।