Inauguration of Babu Ji Kalyan Singh Law College in Nangla Alam Pur बाबूजी कल्याण सिंह लॉ कॉलेज का भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsInauguration of Babu Ji Kalyan Singh Law College in Nangla Alam Pur

बाबूजी कल्याण सिंह लॉ कॉलेज का भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन

Bulandsehar News - ग्राम नंगला आलमपुर में बाबू जी कल्याण सिंह लॉ कॉलेज का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद राजू भैया और स्वामी साक्षी महाराज ने इसका उद्घाटन किया। अब छात्रों को कानून की शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 19 May 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
बाबूजी कल्याण सिंह लॉ कॉलेज का भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन

ग्राम नंगला आलमपुर में रविवार को बाबू जी कल्याण सिंह लॉ कॉलेज का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद राजू भैया, स्वामी साक्षी महाराज ने शुभारंभ किया। लॉ कॉलेज प्रारंभ होने से अब कानून की शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व सांसद राजू भैया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर बना लॉ कॉलेज छात्रों के भविष्य को संवारेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बाबू जी कल्याण सिंह का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। स्वामी साक्षी महाराज ने समाज की एकता को मजबूत करने व परिवार को शिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा परिवार के भविष्य को संवारती है।

स्याना विधानसभा बाबू जी कल्याण सिंह की कर्मस्थली रही है। आज उनके नाम पर लॉ कॉलेज गर्व का विषय है। बुलंदशहर सांसद भोला सिंह ने कॉलेज के चेयरमैन विनोद राजपूत को कॉलेज निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र लोधी, कासगंज विधायक देवेंद्र लोधी राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नैमपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।