Uttar Pradesh Akanksha Committee President Rashmi Singh Visits Chitrakoot for Employment Boost and Food Production पुष्टाहार का उत्पादन बढ़ाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़े : रश्मि सिंह, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsUttar Pradesh Akanksha Committee President Rashmi Singh Visits Chitrakoot for Employment Boost and Food Production

पुष्टाहार का उत्पादन बढ़ाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़े : रश्मि सिंह

Chitrakoot News - भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में, यूपी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत पुष्टाहार उत्पादन केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार में वृद्धि...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटMon, 19 May 2025 08:22 AM
share Share
Follow Us on
पुष्टाहार का उत्पादन बढ़ाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़े : रश्मि सिंह

चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव की पत्नी रश्मि सिंह ने समिति की अन्य पदाधिकारियों के साथ खोह गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत संचालित पुष्टाहार उत्पादन केन्द्र टीएचआर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पुष्टाहार उत्पादन की जानकारी ली और रोजगार में बृद्धि लाने पर जोर दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि पुष्टाहार का उत्पादन अधिक से अधिक बढ़ाएं। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ें। जिससे रोजगार में वृद्धि हो सके। अधिक से अधिक महिलाओं को इससे रोजगार मिलेगा।

अन्य विभागों को भी इसमें जोड़ा जाए। लाभार्थियों को समय से पुष्टाहार का वितरण किया जाए। इसके बाद रामघाट पहुंचकर पतित पावनी मंदाकिनी की विधि-विधान से पूजन कर आरती भी की। आरती समिति की ओर से भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने उनको रामनामी दुपट्टा देकर स्वागत किया। यहां से कामदनाथ प्रमुख द्वार पहुंचकर दर्शन किए। फिर परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद वह समिति पदाधिकारियों के साथ गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर पहुंची। यहां पर पूजन-अर्चन के बाद आरती की। गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरित मानस के दर्शन किए। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रामनामी दुपट्टा, रामचरित मानस व तुलसीदास की प्रतिमा देकर सभी को सम्मानित किया। इस दौरान समिति की सचिव प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, संयुक्त सचिव ऊषा सिंह, सचिव युवा शाखा साध्वी सिंह, संभागीय प्रमुख पूजा सिंह, जिले की अध्यक्ष डा तनुषा टीआर, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसडीएम कर्वी पूजा साहू, एसडीएम राजापुर ऋषि रमन, सीओ जयकरण सिंह, अपर एसडीएम राकेश पाठक, तहसीलदार कर्वी चंद्रकांत तिवारी, तहसीलदार राजापुर भारत सिंह, ईओ लालजी यादव, उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता, सुभाषचंद्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।