Intense Heatwave Hits Bulandshahr Temperature Reaches 41 C गर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों से लोगों का चलना मुश्किल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsIntense Heatwave Hits Bulandshahr Temperature Reaches 41 C

गर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों से लोगों का चलना मुश्किल

Bulandsehar News - फोटो--2गर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों से लोगों का चलना मुश्किलगर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों से लोगों का चलना मुश्किलगर्मी ने दिखाए तेवर, लू क

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 26 April 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी ने दिखाए तेवर, लू के थपेड़ों से लोगों का चलना मुश्किल

बुलंदशहर। गर्मी ने अप्रैल में ही प्रचंड तेवर दिखा दिया है। आसमान से इन दिनों आग बरस रही है और धूप झुलसाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सीजन के अब तक के सबसे गर्म दिन चल रहे हैं। तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्म हवाएं लू के थपेड़ों का काम कर रही हैं। गर्मी में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। सूर्यदेव के तीखे तेवरों से लोग झुलस रहे हैं। आसमान से बरस रही आग के कारण खुले में निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से ही लोग पसीनों से तर-बतर हो रहे हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सुबह से ही लोगों का हाल-बेहाल हो गया। हालात यह रहे कि शरीर से पसीना नहीं रूका। दिन बढ़ने के साथ ही धूप के तेवर बदलते रहे। जिससे लोगों को तपिश का अहसास हुआ। गर्मी के चलते लोगों को चक्कर तक आ गए। घरों से लोग गर्मी से बचाव के इंतजाम लेकर निकले। गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिली। वाहन चालक छांव में रूक-रूककर सफर तय करते हुए नजर आए। मौसम विभाग के फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि तापमान में गिरावट हो सकती है।

- बारिश का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। बादल छाने के साथ ही बारिश का भी अनुमान है। इससे गर्मी से मामूली राहत मिलने और पारा 5-6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।

- तेज धूप कर रही परेशान

तेज धूप के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कें खाली-खाली दिखाई दे रही है। चौराहों पर खड़े दो पहिया वाहन चालक धूप से झुलस रहे हैं। लोग पानी और छांव की तलाश में नजर आ रहे हैं। पेय पदार्थो से बार-बार गला तर कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जरूरी काम न हो तो दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलें। खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।