Massive Tree Plantation Drive Under Forest Festival in Bulandshahr 946 Herbal Gardens to be Established वन महोत्सव : धरा के श्रृंगार को जिले में लगेंगे 36 लाख से अधिक पौधे, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsMassive Tree Plantation Drive Under Forest Festival in Bulandshahr 946 Herbal Gardens to be Established

वन महोत्सव : धरा के श्रृंगार को जिले में लगेंगे 36 लाख से अधिक पौधे

Bulandsehar News - बुलंदशहर में वन महोत्सव अगले माह से शुरू होगा। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में औषधीय पौधों की वाटिकाएं बनाई जाएंगी। 36,67,100 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें नीम, बकांद, अमरूद, जामुन और गिलोय जैसे पौधे शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 9 June 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
वन महोत्सव : धरा के श्रृंगार को जिले में लगेंगे 36 लाख से अधिक पौधे

बुलंदशहर। वन महोत्सव अगले माह से शुरू होगा और जिले में पौधारोपण को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। भीषण गर्मी में औषद्यीय पौधों की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है। वन महोत्सव के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हर्बल वाटिकाएं लगेंगी। इसमें विभिन्न प्रकार के करीब 40 औषद्यीय पौधों को लगाया जाएगा। एक गांव में एक वाटिका बनाई जाएगी। जिले में इस बार 36,67,100 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण को हरा भरा रखने के जिले में प्रत्येक वर्ष पौधे लगाए जाते हैं, मगर बीते कुछ वर्षों में औषद्यीय पौधों की डिमांड ज्यादा बढ़ी है तो, शासन ने वन महोत्सव के अंतर्गत होने वाले पौधारोपण में ज्यादा से ज्यादा औषद्यीय पौधे लगाने के आदेश दिए हैं।

बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में औषद्यीय पौधों की एक वाटिका बनाई जाएगी। इसमें नीम, बकांद, अमरूद, जामुन, तुन, गिलोय, अर्जुन व बरगद सहित अन्य प्रकार के औषद्यीय पौधे लगेंगे। गांवों में जब यह पौधे लग जाएंगे तो इनकी देखभाल ग्राम प्रधान को करनी होगी। यदि किसी ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन होगी तो उसमें औषधी वाटिका को बेहतर तरीके से बनाया जाएगा और इसमें 40 से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। जिले के 27 विभागों द्वारा पौधारोपण रोपण किया जाएगा तो इसी माह में सभी को डीएम द्वारा लक्ष्य आवंटित किया जाएगा। विभागों द्वारा पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। चारों तरफ तो शीशम व सफेदा के पेड़ लगेंगे और फिर अंदर औषद्यीय पौधों को लगाया जाएगा। डीएफओ विनीता सिंह बताया कि ने इसके लिए ग्राम प्रधानों का सहायोग भी मांगा है। पौधारोपण की तिथि आते ही गांवों में वाटिका बननी शुरू हो जाएंगी। ----- 946 ग्राम पंचायतों में बनेंगी वाटिका जिले के 16 ब्लॉक में 946 ग्राम पंचायत हैं और प्रत्येक एक ग्राम पंचायत में औषद्यीय वाटिका बनेंगी। ग्राम पंचायतों में गड्ढे खोदने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा वन विभाग की 19 नर्सरी में पौधे भी तैयार है। गांवों में ज्यादातर औषद्यीय पौधों को लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा गिलोय की बेल पर शासन से जोर दिया है। अर्जुन और नीम का पेड़ भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है तो इन पौधों पर ज्यादा जोर रहेगा। ---- कोट --- वन महोत्सव के अंतर्गत गांवों में औषधी वाटिका बनेंगी। शासन ने इसके लिए आदेश दिए हैं। जिले में 951 ग्राम पंचायत हैं, तो सभी में एक वाटिका बनेंगी। पौधारोपण को लेकर जिले में तैयारी की जा रही हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में पौधारोपण शुरू हो जाएगा। सभी प्रकार के पौधे गांवों में लगाए जाएंगे। -विनीता सिंह, डीएफओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।