युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या करने का आरोप
Bulandsehar News - क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवक तुषार का शव पड़ोसी के घेर में फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तुषार गुरुवार को नाराज होकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव पड़ोसी के घेर में बने कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांगरौल निवासी 11 वीं के छात्र तुषार (18 वर्ष) गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से निकल गया। शाम को खोजबीन के दौरान युवक का शव पड़ोसी के घेर बने कमरे में फांसी से लटका मिला। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। देर रात पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तुषार पढ़ाई के साथ घर के कामकाज और पशु पालन में रुचि रखता था। जो पड़ोसी के घेर में अपने पशुओं की देखभाल करता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।