Severe Heatwave Grips City as Temperatures Soar Over 40 C प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल, तापमान @ 38 डिग्री, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Heatwave Grips City as Temperatures Soar Over 40 C

प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल, तापमान @ 38 डिग्री

Bulandsehar News - सूर्यदेव की तीखी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। लोग पसीनों से लथपथ हो गए हैं और दुकानदार खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी के कारण सड़कें, पार्क और बाजारों में सन्नाटा है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 10 June 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल, तापमान @ 38 डिग्री

सूर्यदेव के लगातार तेवर तीखे हो रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। उमस के साथ भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। गर्मी में लोग पसीनों से भीग रहे हैं। मंगलवार को सुबह से चटक धूप के चलते हालत खराब रही। दोपहर के समय लोगों का हाल-बेहाल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ गर्मी का तेजी से असर बढ़ेगा। एक सप्ताह बाद तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना बन रही है। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि कुछ मिनट भी धूप में खड़ा रहना मुश्किल हो गया है।

दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। तपिश के चलते लोग झुलस रहे हैं। मंगलवार को दिन निकलते ही लोग पसीनों से भीगे रहे। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता गया। तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। हालांकि गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने विभिन्न इंतजाम किए, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। कूलर-पंखा भी गर्म हवाओं का अहसास हुआ। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं से लू के थपेड़ों का अहसास हुआ। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक मौसम शुष्क होने से आसमान साफ हो गया है और पारा चढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ लू अहसास भी होने लगा है। जल्द पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खरीदारों का इंतजार करते रहे व्यापारी शहर के मुख्य बाजारों पर सन्नाटा पसर रहा है। दुकानदार खरीदारों का इंतजार कर रहे हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण कुछ दुकानदार दुकान भी बंद रख रहे हैं। सड़क, पार्क और बाजारों में सन्नाटा भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर में शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसर रहा है। सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से लोग बाहर निकले। पार्कों में खेलने वाले बच्चों की संख्या भी घट गई। बुजुर्गों भी टहलने से परहेज करते नजर आए। गर्मी के आगे पंखे और कूलर भी फेल होते दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।