Vat Savitri Festival Married Women Observe Fast for Husbands Longevity वट सावित्री व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsVat Savitri Festival Married Women Observe Fast for Husbands Longevity

वट सावित्री व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

Bulandsehar News - सोमवार को वट सावित्री का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। पंडित आशीष उपाध्याय के अनुसार, महिलाएं 16 श्रृंगार करके और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 27 May 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री व्रत रख सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु

सोमवार को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ वट सावित्री का पर्व मनाया गया है। वट सावित्री के पर्व के मौके पर सुहागिन महिलाओ ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा। व्रत के साथ सुहागिन महिलाओ ने वट वृक्ष तथा अपने पति की पूजा-अर्चना की। पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि वट सावित्री के व्रत के दिन विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करके वट वृक्ष की पूजा करती हैं।इस दिन व्रती स्त्रियां बांस की टोकरी में गुड, भीगे हुए चने, मीठे गुलगुले, कुमकुम, रोली, अक्षत, मौली, फल, पान, सुपारी, धूप बाती और हाथ में जल का लोटा लेकर वट वृक्ष के पास जाती है।

साथ ही महिलाएं कलावा बरगद के पेड़ में बांधकर परिक्रमा करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। साथ ही पूजा समाप्त होने के बाद व्रती महिलाएं पति को बांस के पंखे से हवा करती हैं, जिसका इस व्रत में खास महत्व है। पूजा के दौरान महिलाएं बांस के पंखे से पहले वट वृक्ष को पंखा झलती हैं फिर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।