सुबह धूप, दोपहर में छाए बादल, शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी
Bulandsehar News - शनिवार को मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। सुबह बादल, दोपहर में गर्मी और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24...

मौसम का मिजाज शनिवार को लगातार बदलता रहा। सुबह बादल छाए फिर दोपहर में चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गर्म हवा चलीं। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी कर रखा है। शनिवार सुबह की शुरुआत गर्म सुबह के साथ हुई मगर, आसमान में बादल आए। दोपहर में धूप खिली। लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर तक यही हाल रहा। गर्मी के मारे लोग बेहाल हो गए। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन ढलने के बाद शाम को मौसम मामूली ठंडा हुआ।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि अभी मौसम का मिजाज कुछ दिनों पर ऐसे ही चलता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।