BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Seminar on Agriculture and Women s Empowerment कृषि और किसान हित में अहिल्याबाई ने किया काम, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar with Seminar on Agriculture and Women s Empowerment

कृषि और किसान हित में अहिल्याबाई ने किया काम

Chandauli News - फोटो-21-पचफेड़वा स्थित एसआरवीएस स्कूल में भाजपा की ओर से आयोजित अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि फोटो-21-पचफेड़वा स्थित एसआरवीएस स्कूल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 28 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
कृषि और किसान हित में अहिल्याबाई ने किया काम

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की ओर से अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को पचफेडवा स्थित एसआरवीएस स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गौंड ने किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी। साथ ही सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों और जलाशयों का निर्माण कराया। कहा कि कृषि करों में राहत देकर किसानों का आर्थिक बोझ कम किया। उनकी नीतियों ने किसानों में कृषि के प्रति उत्साह जगाया। उन्होंने कृषि प्रदर्शनियों का आयोजन करवाया जहां किसान नई तकनीकी से परिचित हुए विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण देकर फल, सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित किया।

इससे किसानों की आय में वृद्धि हुई। उनकी वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला। साथ ही व्यापार में वृद्धि हुई। अहल्यिाबाई ने महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने विधवा महिलाओं को अधिकार दिया कि वह पति द्वारा छोड़ी गई संपत्ति की उत्तराधिकारी होंगी। उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने महिलाओं को युद्ध की तकनीकी सिखाई। उन्होंने अपने राज्य क्षेत्र में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के उद्धार के लिए अनेक कार्य किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दिनानाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, राणा प्रताप सिंह, सुजित जायसवाल, शिवराज सिंह, जैनेन्द्र कुमार, संजय पांडेय, गंगा साहनी, इंद्रजीत बिंद, शम्भू यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।