Chief Minister Health Fair in Chandauli 1625 Patients Treated मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1625 मरीजों का हुआ उपचार, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChief Minister Health Fair in Chandauli 1625 Patients Treated

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1625 मरीजों का हुआ उपचार

Chandauli News - चंदौली में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 1625 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 743 पुरुष, 617 महिलाएं और 265 बच्चे शामिल थे। विभिन्न बीमारियों की जांच निःशुल्क की गई। सीएमओ ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 14 April 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1625 मरीजों का हुआ उपचार

चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1625 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 743 पुरुष, 617 महिला और 265 बच्चे शामिल रहे। वहीं स्क्रीन के 224, ब्लड प्रेशर के 136, लीवर के 69 एवं शुगर के 178 और गैस्ट्रो के 222 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान सीएमओ डा. वाईके राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है। उनको गांव में ही उपचार होने के साथ-साथ जांच भी निःशुल्क सुविधा मिल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।