Divine Bliss in Bhagwat Katha Spiritual Enlightenment and Modern Distractions श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDivine Bliss in Bhagwat Katha Spiritual Enlightenment and Modern Distractions

श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण

Chandauli News - श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण श्रीमद्दभ

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 17 April 2025 03:25 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद्दभागवत कथा श्रवण करने से होता है कल्याण

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरहुआ गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा में कथा वाचक राधारमण आचार्य ने बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा सुख भगवान का नाम में है। भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है। कलयुग में जो मनुष्य का तन प्राप्त हुआ वो जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है। लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा रहता है। भगवान के लीला-कर्मो में कथावाचक ने कहा कि कलयुग में मनुष्य का मन असंयमित रहेगा उसके शरीर में रोगों की बाहुल्यता बनी रहेगी, मनुष्य की आयु बहुत भी बहुत कम रहेगी झूठ का बोल बाला रहेगा। लोगों में व्यभिचार और छल-कपट से भरा रहेगा। लेकिन भगवान के नाम संकीर्तन करते से इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। कथा में राजेंद्र सिंह मौर्य, मालती देवी, रमाकांत मौर्य, श्रीकांत सिंह, स्वामीनाथ उपाध्याय, जगनारायण दूबे, पन्नालाल दूबे, लालमन यादव, शिवनारायण मौर्य, आरती देवी, गीता देवी, संजना मौर्य, चंद्रकला मौर्य, नेहा, निधि, सलोनी, सूरज कुमार, निखिल कुमार, रविकांत मौर्य, नितेश कुमार, रामकिशन, सूर्यनाथ यादव, गुलाब सिंह यादव, गोविंद मौर्य आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।