Dr Umesh Singh Receives Hindustani Academy 2025 Award for Literary Excellence हिंदुस्तानी एकेडमी से सम्मानित हुए डा. उमेश सिंह, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsDr Umesh Singh Receives Hindustani Academy 2025 Award for Literary Excellence

हिंदुस्तानी एकेडमी से सम्मानित हुए डा. उमेश सिंह

Chandauli News - डॉक्टर उमेश सिंह, खखड़ा गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार, को शनिवार को प्रयागराज में हिंदुस्तानी एकेडमी 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी रचनाएँ हिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 30 March 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
हिंदुस्तानी एकेडमी से सम्मानित हुए डा. उमेश सिंह

इलिया। ललित निबंधकार व जनपद के वरिष्ठ एवं प्रख्यात साहित्यकार खखड़ा गांव निवासी डॉक्टर उमेश सिंह को शनिवार को प्रयागराज स्थित गांधी सभागार में हिंदुस्तानी एकेडमी 2025 पुरस्कार से नवाजा गया। इसकी जानकारी होते ही जनपद के साहित्यकारों में खुशी है। डॉ उमेश सिंह ने अपनी रचनाओं के जरिए हिंदी साहित्य को सजाने का काम किया है जो चंदौली ही नहीं पूरे प्रदेश में ललित निबंध के लिए जाने जाते हैं। हिंदुस्तानी एकेडमी 29 मार्च 1927 से हिंदी, उर्दू, भोजपुरी,के संवर्धन एवं विकास के लिए जानी जाती है। यह एकेडमी एक शताब्दी से साहित्य को सजोने का कार्य करती रही है। हिंदुस्तानी एकेडमी अपने स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष प्रतिष्ठित विद्वानों को एकेडमी सम्मान से सम्मानित करती है। उसी कड़ी में शहाबगंज विकास क्षेत्र के खखड़ा गांव निवासी ललित निबंधकार व साहित्यकार डॉ उमेश सिंह को एकेडमी पुरस्कार 2025 से विभूषित किया गया। खबर लगते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।