EMRI Celebrates Pilot Day Honoring Ambulance Service Heroes in Chandauli इमरजेंसी सेवाओं में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पायलट, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsEMRI Celebrates Pilot Day Honoring Ambulance Service Heroes in Chandauli

इमरजेंसी सेवाओं में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पायलट

Chandauli News - 0जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया पायलट दिवस इमरजेंसी सेवाओं में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पायलट:सीएमओइमरजेंसी सेवाओं में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीTue, 27 May 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
इमरजेंसी सेवाओं में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पायलट

चंदौली/सकलडीहा हिटी। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर जनपद के 108 और 102 कर्मचारियों के साथ पायलट दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. युगल राय किशोर और डॉ जेपी गुप्ता ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अनिल कुमार पायलट को सम्मानित किया। इस मौके पर पायलटों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकास कुमार यादव और धीरज कुमार प्रोग्राम मैनेजर, रीजनल मैनेजर अभिनव सिंह ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में आज के दिन पायलट दिवस मनाया जा रहा है। पायलट एम्बुलेंस सेवा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पायलट 108 एवं 102 एम्बुलेंस में मरीजों की जान बचाने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। वह ना केवल मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं बल्कि आपदा एवं आपात स्थितियों में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल रॉय किशोर एवं डॉ जेपी गुप्ता ने पायलट प्रमोद, राजन, अभयराज, किशुन, विद्याशंकर को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं देकर उनकी जिंदगी बचाने का महान कार्य करते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं में पायलट की भूमिका महत्वपूर्ण है वे समय से अस्पताल पहुंचाते हैं। मुसीबत के समय नि:स्वार्स्थ भाव से सेवाएं देकर वे समाज में बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं। वही ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने पायलट दिवस पर सभी पायलट कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि एम्बुलेंस पायलट इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं। मेडिकल इमरजेंसी में हर पल कीमती होता है। ऐसे कठिन क्षणों में हमारे एंबुलेंस पायलट का योगदान किसी हीरो से कम नहीं होता। रोड ट्रैफिक, समय का दबाव और मरीज की नाज़ुक स्थिति के बीच पायलट जिस धैर्य, सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाते हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर संदीप निगम, डॉ हीरा लाल, एडिशनल सीएमओ गुलाब चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।