Indian Army Strikes Terrorist Bases in Pakistan Amid Rising Tensions भारतीय सेना की कार्रवाई से जिलेवासियों का सीना चौड़ा, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsIndian Army Strikes Terrorist Bases in Pakistan Amid Rising Tensions

भारतीय सेना की कार्रवाई से जिलेवासियों का सीना चौड़ा

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर लोगों में दिखा उत्साह भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर लोगों में दिखा उत्साह भारतीय सेना के पराक्

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 8 May 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना की कार्रवाई से जिलेवासियों का सीना चौड़ा

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाक के बीच चल रहे भारी तनाव को लेकर देशभर में बुधवार की देर शाम ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की कवायद अभी चल ही रही थी कि सुबह सोकर उठने पर पता चला कि भारतीय सेना ने बीते मंगलवार की देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर हमला कर दिया। आतंकी ठिकानों के ध्वस्त होने और सेना की दुश्मन देश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से प्रत्येक जिलेवासी का सीना गर्व से चौड़ा है। लोगों में हर्ष और उल्लास दिखा। जिले का हर नागरिक भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हुए उनके सलामती की दुआ करते नजर आए।

साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने का समर्थन किया। गीत से जवानों का बढ़ाया हौसला पावन पवित्र धरती हिंदुस्तान को नमन, बाबा को नमन और संविधान को नमन, जीते हैं अमन चैन से जिनकी हिफाजत में सरहद पे खड़े हैं उन सभी जवान को नमन। काम कायर के करके सिना मत फुलावा तु, गिदड़ के भभकी देके हमके मत डरावा तु, अगर ह व दूध पियवले तोहार माई तोहे सरे मैदान में एक बार तनी आवा तू,पड़ी जे आग के आगे त उहै जल जाई, भरल अईठन ह जवन उ तोहार निकल जाई, काहे कमजोरन पे आपन जोर तु देखावेला, शेर के सामने औकात पता चल जाई, बात से बात बढ़ईबा त बात बढ़ जाई थाह औकात कै तोहरे भी पता चल जाई, जान मुर्गी भरे क लेके बचवा मत फउका चढ़ल बा भूत कपारे त उ उतर जाई। राजेश विश्वकर्मा राजू, साहित्यकार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।