देशहित में होगी एक राष्ट्र-एक चुनाव की व्यवस्था
Chandauli News - सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद राजकीय महिला कालेज सैयदराजा में शनिवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक

सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद राजकीय महिला कालेज सैयदराजा में शनिवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने इस व्यवस्था से होने वाले फायदे और सुधार के बारे में अपने सुझाव रखे। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने छात्राओं शिक्षकों से कहा कि केंद्र सरकार का यह एक महत्वपूर्ण विजन है। देशहित में एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी है।
उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव कराने से देश को आर्थिक नुकसान होने और विकास बाधित होने सहित कई समस्याएं पैदा होती हैं। देश में एक बार में ही सभी स्तरों के चुनाव संपादित होने से देश के विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही आर्थिक वृद्धि भी होगी। साथ ही इसका लाभ देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगा। छात्राओं से उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की और उन्हें एक राष्ट्र और एक चुनाव की व्यवस्था लागू होने के फायदे भी गिनाए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप गुप्ता ने कहा कि जनता की सुरक्षा और विकास की गति में तेजी आई है। सबके विकास की संकल्पना को साकार कर रही है और एक राष्ट्र एक चुनाव की योजना भी उसी विकास का एक हिस्सा है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्रा खुशी व शिखा ने सरस्वती वंदना एवं छात्रा अंतिमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विषय प्रवर्तन संकट मोचन झा एवं संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरष्ठि प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश ने किया। इस मौके पर डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. ऋतेश गौरव उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।