Pickup Overturns in Bhalehta Village Eight Women Injured मिर्चा तोड़ने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPickup Overturns in Bhalehta Village Eight Women Injured

मिर्चा तोड़ने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल

Chandauli News - भलेहटा गांव में शुक्रवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें आठ महिलाएं घायल हो गईं। ये महिलाएं मिर्चा तोड़ने के लिए जा रही थीं। पुलिस और ग्राम प्रधान ने सभी घायलों को चहनियां प्राथमिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 10 May 2025 12:40 AM
share Share
Follow Us on
मिर्चा तोड़ने जा रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत भलेहटा गांव में पोल्ट्री फार्म के पास शुक्रवार को मजदूरों से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आठ महिलाएं घायल हो गई। सभी मजदूर महिलाएं खेत में वाहन में सवार होकर मिर्चा तोड़ने जा रही थी। सभी को पुलिस और ग्राम प्रधान के सहयोग से चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जिसमें चार की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पिकअप पलटते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। भलेहटा गांव की रहने वाली दर्जनों महिलायें पिकअप पर सवार होकर परसिया गांव में किसान के खेत में मिर्चा तोड़ने जा रही थी।

भलेहटा में ही पिकअप चालक की लापरवाही से एक पोल्ट्री फार्म के पास पिकअप पलट गयी। जिसमें ज्योति कुमारी, इंदु देवी, बिंदा देवी, रेखा कुमारी, इंदु, अर्चना कुमारी, आशा देवी, भागीरथी देवी, गुलाबी देवी और चन्द्रवासा देवी घायल हो गयी। पिकअप पलटते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पिकअप के नीचे दबी महिलायें चीखने चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर महिलाओं को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहरगंज चौकी इंचार्ज और ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने निजी वाहन से सभी घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने चन्द्रवासा देवी, गुलाबी देवी, रेखा कुमारी, ज्योति को हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा ने बताया कि पिकअप भलेहटा गांव के अजय चला रहा था।इसकी लापरवाही को देखते हुए पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।