Traffic Police Campaign 246 Vehicles Challaned for Violating Traffic Rules यातायात नियमों के उल्लंघन में 246 वाहनों का चालान, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Police Campaign 246 Vehicles Challaned for Violating Traffic Rules

यातायात नियमों के उल्लंघन में 246 वाहनों का चालान

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात और जिला पुलिस ने सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार की रात तक 246 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में चलने और अन्य नियमों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 7 June 2025 02:57 PM
share Share
Follow Us on
यातायात नियमों के उल्लंघन में 246 वाहनों का चालान

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन करन के लिए यातायात और जिला पुलिस सड़कों पर अभियान चला रही है। बीते शुक्रवार की देर रात तक यातायात पुलिस के अभियान में 246 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने अभियान चलाकर 246 वाहनों के खिलाफ कारवाई की। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई।

इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 131, गलत दिशा में वाहन चलने पर 08 और नो पार्किंग में 21 वाहनों सहित कुल 246 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।