Traffic Police Launches Campaign in PDDU Nagar 77 Vehicles Penalized for Rule Violations यातायात नियमों के उल्लंघन में 77 वाहनों का चालान, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Police Launches Campaign in PDDU Nagar 77 Vehicles Penalized for Rule Violations

यातायात नियमों के उल्लंघन में 77 वाहनों का चालान

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में यातायात और जिला पुलिस ने सुरक्षित यातायात के लिए अभियान चलाया। इस अभियान में 77 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें हेलमेट न पहनने और गलत दिशा में चलाने वाले शामिल थे। यातायात प्रभारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 12 June 2025 02:01 PM
share Share
Follow Us on
यातायात नियमों के उल्लंघन में 77 वाहनों का चालान

पीडीडीयू नगर। सुरक्षित यातायात और नियमों का पालन करन के लिए यातायात और जिला पुलिस सड़कों पर अभियान चला रही है। बीते बुधवार देर रात तक यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में 77 वाहनों का चालान किया गया। इसमें बिना हेलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई हुई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव ने अभियान चलाकर 77 वाहनों के खिलाफ कारवाई की। अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं रोकने को अभियान के क्रम में आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते किया गया।

इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 41, गलत दिशा में वाहन चलाने 11 और सड़क पर वाहन पार्क करने पर 20 वाहनों सहित कुल 77 वाहनों का अन्य धाराओं चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने कहा बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। चारपहिया वाहनों के चालक सीट बेल्ट लगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करें। इसमें लापरवाही करने और पकड़े जाने उनके खिलाफ यातायात नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।