darwaja band kiya fir sharir chune laga daroga mahila se bola raat ko flat per aana दरवाजा बंद किया, फिर शरीर छूने लगा दरोगा, महिला से बोला-रात को फ्लैट पर आना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़darwaja band kiya fir sharir chune laga daroga mahila se bola raat ko flat per aana

दरवाजा बंद किया, फिर शरीर छूने लगा दरोगा, महिला से बोला-रात को फ्लैट पर आना

शनिवार को एक महिला ने पनकी थाने के दरोगा पर आरोप लगाए हैं। आरोप बेहद गंभीर हैं। महिला का कहना है कि वह अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पनकी चौकी गई थी, जहां दरोगा ने बैड टच किया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 27 April 2025 04:25 PM
share Share
Follow Us on
दरवाजा बंद किया, फिर शरीर छूने लगा दरोगा, महिला से बोला-रात को फ्लैट पर आना

यूपी पुलिस की वर्दी पर दाग कोई नई बात नहीं। शनिवार को एक महिला ने पनकी थाने के दरोगा पर आरोप लगाए हैं। आरोप बेहद गंभीर हैं। महिला का कहना है कि वह अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पनकी चौकी गई थी, जहां दरोगा ने बैड टच किया और बोला कि रात में फ्लैट पर आना। गंगागंज कॉलोनी निवासी महिला के अमीन पति ने 10 जनवरी 2015 को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार को पत्नी पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने चौकी पहुंची थी। बतौर आरोप दोपहर 12:30 बजे वह चौकी पहुंची तो उनके साथ गई महिला को फोटो कॉपी कराने के लिए भेज दिया गया। चौकी में रहने वाले एक बाहरी व्यक्ति ने जिन्हें वह जानती व पहचानती हैं, कहा-साहब अंदर बुला रहे हैं। जब वह अंदर पहुंची तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने हाथ पकड़ लिया। कहा, जहां जरूरत होगी, वहां पूरी मदद करेंगे। वह शरीर छूने लगा। कहा, आज रात 11 बजे फ्लैट पर आ जाना। इस पर वह बाहर भागीं। वहां एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। एक पुलिसकर्मी व कई अन्य लोग यह देखकर हंस रहे थे। शनिवार को वह शिकायत ले पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह ने बात सुनने के बाद जांच के लिए डीसीपी वेस्ट को शिकायत भेजी है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले की जांच एसीपी पनकी को सौंपी गई है। उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। प्रथम दृष्ट्या आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं।

महिला मित्र के लिए पत्नी को पीटा

इंदिरा नगर गुप्ता सोसाइटी निवासी महिला की पांच बेटियां हैं। पीड़िता के मुताबिक उसके पति के एक्सप्रेस रोड निवासी एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब नवरात्रों में महिला अपने मायके गई थी। तो तीन दिनों तक पति ने अपनी महिला मित्र को घर में रखा। विरोध करने पर पति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।गला दबा कर हत्या का प्रयास किया।