Brave Policeman Recovers Lost Bag with Jewelry and Cash in Gauribazar महिला के खोया बैग को सिपाही ने खोजा निकाला, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBrave Policeman Recovers Lost Bag with Jewelry and Cash in Gauribazar

महिला के खोया बैग को सिपाही ने खोजा निकाला

Deoria News - गौरीबाजार में एक सिपाही ने महिला का खोया बैग आधे घंटे में खोजकर सौंपा। बैग में जेवर, नकदी और कपड़े थे। महिला ने सिपाही का आभार व्यक्त किया। सिपाही ऋषिकेश ओझा की मेहनत से महिला का बैग मिल गया, जिसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 6 June 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
महिला के खोया बैग को सिपाही ने खोजा निकाला

गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक सिपाही ने महिला के खोए बैग को आधे घंटे में बरामद कर सौंप दिया। बैग में जेवर, नकदी व कपड़े रखे थे। महिला ने सिपाही के प्रति आभार व्यक्त किया। रुद्रपुर कोतवाली के गहिला दुधैला निवासी अनीता पत्नी नन्हेंलाल गुरुवार शाम किसी काम से गौरीबाजार गई थी। वाहन से उतरते समय अपना बैग भूल गई थी। बैग में जेवर, नकदी व कपड़ा रखा था। इधर उधर खोजने पर बैग नही मिला तो महिला परेशान हो गई। रामपुर चौराहे के पिकेट पर तैनात सिपाही ऋषिकेश ओझा को बताईं। सिपाही ने काफी मशक्कत के बाद आधे घंटे के भीतर जेवर, नकदी व कपड़े समेत बैग को खोज निकाला और महिला को सौंप दिया।

सिपाही के इस सराहनीय कार्य के लिए महिला व आम लोगों ने सराहना किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।