Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBride Files Dowry Harassment Case Against Husband and Mother-in-Law in Mahuadih
पति व सास पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Deoria News - महुआडीह में रागिनी देवी ने पति सत्यम कन्नौजिया और सास प्रभा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शादी के चार साल बाद ससुरालियों ने दो लाख रुपये की मांग करते हुए रागिनी को घर से निकाल...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 17 May 2025 06:59 AM

महुआडीह, हिंस। विवाहिता ने पति व सास पर दहेज उत्पीड़न क केस दर्ज कराया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के चिउरहा खास गांव निवासी रागिनी देवी की शादी 6 वर्ष पहले सत्यम उर्फ गोलू कन्नौजिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के चार वर्ष बाद दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग करते हुए रागिनी को उसके बेटे के साथ ससुरालियों ने घर से निकाल दिया और प्रताडि़त करने लगे। मामले में पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर पति सत्यम व सास प्रभा देवी के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।