Relief from Extreme Heat in Eastern UP Cloud Cover and Temperature Drop आसमान में हुई बादलों की एंट्री, हीटवेव से मिली राहत, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsRelief from Extreme Heat in Eastern UP Cloud Cover and Temperature Drop

आसमान में हुई बादलों की एंट्री, हीटवेव से मिली राहत

Gorakhpur News - मौसम का मिजाज - शुक्रवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा दिन का तापमान गोरखपुर।

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 17 May 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में हुई बादलों की एंट्री, हीटवेव से मिली राहत

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। शुक्रवार को दोपहर में आसमान में बादलों की एंट्री हो गई। तेज हवाएं चलीं। बादलों के छोटे टुकड़े टुकड़ों ने सूरज की तपिश को थाम लिया। इसके कारण बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को एक स्थानीय सिस्टम बना हुआ है। इस कारण बादलों की हरकत बढ़ गई। शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ रहा।

दिन चढ़ने के साथ तेज धूप हुई। हीटवेव के संकेत मिलने लगे। हालांकि दोपहर में बादलों की आमद होने के कारण तस्वीर बदलने लगी। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चली। इससे बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में गिरावट हुई। वहीं लगातार दूसरे दिन रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसे उष्ण रात्रि कहते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी रात गर्म होगी। रात का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। आज से छाएंगे बादल, होगी बूंदाबांदी मौसम विभाग के मुताबिक प्रचंड गर्मी से जूझ रहे पूर्वांचलवासियों को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में गहरे काले बादल छाएंगें। शनिवार से लेकर आगामी मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।