जिला स्तरीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Deoria News - देवरिया में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें 495 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विधायक दीपक मिश्र ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। एसपी विकान्त वीर ने पहले दिन के खेल का समापन किया।...

देवरिया, निज संवाददाता। दो दिवसीय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपने दमखम और हुनर का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन पर लोगों ने तालिया बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में 495 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि बरहज के विधायक दीपक मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि ताइक्वांडो के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। पहले दिन के खेल का समापन पुलिस अधीक्षक विकान्त वीर ने किया। एसपी ने कहाकि जनपद में खिलाड़ियों का उत्साह देखकर बहुत खुशी हो रही है। इस खेल के माध्यम से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढेगा। वह निर्भीक व निडर होकर अपना प्रदर्शन सभी क्षेत्र में कर सकेंगी। प्रतियोगिता के पूमसे इवेन्ट के बालक वर्ग में सत्यार्थ तिवारी, आयुष पासवान, दक्ष सिंह, आयुष यादव, अयान, मानस मिश्र, जतिन पटवा, अमित यादव, वैभव कुमार, कार्तिक दूबे, रुद्र दूबे, अंकित यादव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मुकुंद मिश्र, अंश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। पूमसे इवेन्ट के बालिका वर्ग में वैष्णवी कुमार, आरोही दूबे, समृद्वि तिवारी, जान्हवी चौहान, आस्था सिंह, दिव्यांशी मिश्र, आयुषी यादव, अनन्या बरनवाल, चांदनी, आंचल गौड़, दिव्या राय, अंकिता चौरसिया, खुशबू राव, आस्था मिश्रा, आकांक्षा तिवारी, ऋतिका गुप्ता, इकरा नवाज ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर क्यूरगी बालिका वर्ग में अनिष्का खरे, शिवालिका सिंह, सौम्या यादव, दिव्या कुशवाहा, रोशनी चौरसिया, अमृता पासवान, अमृता चौहान, काव्या तिवारी, अल्का कुमारी, स्नेहा पांडेय, अनन्या यादव, अपूर्वा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। स्कूलवार प्रतियोगिता में नेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, पीडी एकेडमी ने द्वितीय और गौतम बुद्व स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में आशीष सिन्हा, दिलीप यादव, प्रियंका कुमारी, उत्सव शर्मा, रिजवान अहमद, साहब सेठी, देवेश चैरसिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन अमृता कुमारी व अदिती पटेल ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को बैज लगाकर तुषिका वर्मा ने स्वागत किया। ताइक्वान्डो संघ के जिलाध्यक्ष संजय कनोडिया ने बुके प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल, अनिल त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, राघवेन्द्र सिंह, आशीष सिन्हा, प्रियंका कुमारी, रिया कनौजिया, पवन कुमार, दिलीप कुमार, देवेश चौरसिया, प्रशिक्षक गिरीश चन्द्र सिंह, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार पाल, प्रवीन कुमार नागेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. डीके पांडेय, नागेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।