Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria to Launch Vector-Borne Disease Control Campaign from July 1
एक जुलाई से चलाया जाएगा संचारी रोग अभियान
Deoria News - देवरिया में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। नगर पालिका मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग करेगी। इसके साथ ही लोगों को सफाई रखने...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाThu, 19 June 2025 09:15 AM

देवरिया, निज संवाददाता जिले में एक जुलाई सें संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पालिका द्वारा शहर में मच्छरों का प्रजनन दर रोकने के लिए नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग कराई जाएगी। वहीं लोगों को अपने घरों के आस-पास सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा, उसके साथ ही घरों के पास रखे टायरों, कूलर में जमा पानी समेत अन्य जगहों पर पानी के इक्कठा न होने देने की जानकारी भी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।