चौराहे पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव
Deoria News - गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर शुक्रवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव सड़क पर मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। बुजुर्ग ने लाल लाइनर का शर्ट और नीले रंग...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 17 May 2025 06:51 AM

गौरीबाजार। उपनगर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर यूनियन बैंक के समीप शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस शव के पहचान में जुटी थी। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। गोरे रंग के करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की दाड़ी बढ़ी हुई थी। लाल लाइनर का शर्ट व नीले रंग की लोअर पहन रखा था। शव का शिनाख्त नही हुआ है। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।