आकाश मणि अध्यक्ष व दीपक यादव चुने गए महामंत्री
Deoria News - देवरिया में उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस आनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। राजेश कुमार सिंह को संरक्षक, आकाश मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष, और दीपक यादव को...

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस आनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बस मालिकों की शुक्रवार को रोडवेज परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें राजेश कुमार सिंह को संरक्षक, आकाश मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष, दीपक यादव को महामंत्री चुना गया। इसी तरह विकास गिरि, पंकज मिश्रा को उपाध्यक्ष, योगेश तिवारी को संयोजक, राजेंद्र बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज पांडेय को संगठन मंत्री, परशुराम गुप्ता, सत्य प्रकाश यादव को सचिव चुना गया। जबकि बृजेश कुमार मिश्रा को प्रवक्ता व सूरज कुमार दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।