बरवां उपाध्याय के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Deoria News - खुखुंदू (देवरिया) में तेज रफ्तार बाइक चलाने के विवाद में दो लोगों की हत्या के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी। विधायक मनीष...

खुखुंदू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के बरवा उपाध्याय में दो लोगों की बाइक तेज रफ्तार से चलाने के विवाद में हुई हत्या के बाद रविवार को चौराहे के समीप स्थित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य समाज के साथ ही अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और लोगों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की। सभा में परिवार के सदस्य को नौकरी देने, हत्यारोपियों को फांसी व खुखुन्दू थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की। बरवा उपाध्याय गांव में छह फरवरी को तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर गांव के दिनेश व तारकेश्वर गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार में ऐसा अपराध स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार को अतिरिक्त सहयोग दिलाया जाएगा। हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधियों का समाज में कोई जगह नहीं है। इन्हें जीवन भर जेल में ही रहना होगा। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि बरवां उपाध्याय की घटना ने समाज को अंदर से झंकझोर कर रख दिया है। उन्होंने अभी कहा की विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए विशेष सहयोग की बात रखेगा। रामपुर कारखाना विधायक, सदर विधायक देवरिया डा.शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक पड़रौना, विधायक हाटा के साथ ही नंदलाल जायसवाल, हरेन्द्र जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों की तरफ से आर्थिक सहायता परिवार के लोगों को उपलब्ध कराई गई। अध्यक्षता हरेन्द्र जायसवाल ने की। जबकि संचालन संपूर्णानंद गुप्त व अमित मोदनवाल ने किया। सदर ब्लाक प्रमुख पिंटू गुप्ता, भटनी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्त, छट्ठेलाल निगम, गौरी बाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, अटल बरनवाल, पवन जायसवाल, कृपा निधान गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, शिवम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गणेश गुप्ता, भोला गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर सूरज गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा राम आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।