Traditional Lok Utsav Celebrated at Thakur Temple in Deoria with Cultural Performances लोकोत्सव में लोक कलाकारों ने लोक संगीत की छटा बिखेरी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTraditional Lok Utsav Celebrated at Thakur Temple in Deoria with Cultural Performances

लोकोत्सव में लोक कलाकारों ने लोक संगीत की छटा बिखेरी

Deoria News - रुद्रपुर (देवरिया) में ललितांजलि सांस्कृतिक संस्था द्वारा प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर हरैया कन्हौली में पारम्परिक लोकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री बेचन राम, ओलम्पियन...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 27 May 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
लोकोत्सव में लोक कलाकारों ने लोक संगीत की छटा बिखेरी

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ललितांजलि सांस्कृतिक संस्था गोरखपुर द्वारा श्रीराम जानकी धर्मार्थ न्यास के सहयोग से क्षेत्र के प्राचीन ठाकुर द्वारा मन्दिर हरैया कन्हौली में पारम्परिक लोकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोक कलाकारों ने लोक संगीत की छटा बिखेर दी। समारोह का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पूर्व विधायक बेचन राम, ओलम्पियन संजीव कुमार व भाजपा नेता विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद महराजगंज के पवन राज ने सीताराम चरित अति पावन व बाजे रे मुरलिया बाजे सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मनोज मधुर ने परदेशिया बलम े बिना रहलो न जाता व मत भुलई ह परदेशी आपन गांव रे गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी।

युवा गायक स्वतंत्र सिंह श्याम ने सरयू लहर में खेलें दशरथ ललनवां, नैना जुड़ाईल...प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। छेदीलाल यादव की टीम ने पारम्परिक लोकनृत्य फरुआही की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। ईश प्रसाद सिंह व देव प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आयोजक हरि प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान संस्कार भारती देवरिया के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, महामंत्री राजेन्द्र जायसवाल, सुयश बाबा, भगवान सिंह, प्रदीप सिंह, रतन सिंह, आत्मदेव सिंह, दिग्गज सिंह, अजय सिंह, राम अनुज, रामचन्द्र गुप्ता, रामाश्रय पटेल, गुलजार यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।