Traffic Restrictions on Salempur-Lar Road for Road Strengthening from June 4-20 2025 सलेमपुर-लार बाईपास मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsTraffic Restrictions on Salempur-Lar Road for Road Strengthening from June 4-20 2025

सलेमपुर-लार बाईपास मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

Deoria News - देवरिया में सलेमपुर-लार मार्ग और लार बाईपास मार्ग पर सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते 4 जून 2025 से 20 जून 2025 तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रभावित यातायात के लिए वैकल्पिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 4 June 2025 10:41 AM
share Share
Follow Us on
सलेमपुर-लार बाईपास मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार ने बताया कि सलेमपुर-लार मार्ग एवं लार बाईपास मार्ग के कुछ हिस्से में सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य होना है। कार्य प्रगति पर है। मार्ग को डिस्मेंटल कर उच्चीकरण (उन्नयन) कराया जाना है। इस कार्य के सुचारु संचालन के लिए 4 जून 2025 से 20 जून 2025 तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्रभावित होने के दौरान वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग राम-जानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग व शहीद कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का लोग प्रयोग कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।