होली खेल रहे युवकों की बाइक पोल से टकराई, दो की मौत
Deoria News - महराजगंज शहर में होली के जश्न के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। दो युवक, विवेक जायसवाल और टिंकू, बाइक से पोल से टकरा गए। इस हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू जिला अस्पताल ले जाते समय दम...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर में होली के जश्न के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। होली खेलने निकले युवकों की बाइक पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। शहर के मउपाकड़ में कोहराम मच गया। मऊपाकड़ वार्ड नंबर 24 के रहने वाले विवेक जायसवाल (21) पुत्र विनोद जायसवाल अपने दोस्त टिंकू (21) पुत्र अमरनाथ के साथ होली खेल रहा था। दोनों बाइक से दोस्तों के पास होली खेलने निकले लेकिन दोनों की बाइक तेज गति से पोल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही विवेक की मौत हो गई, जबकि टिंकू ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतक विवेक के पिता मऊपाकड़ में होले सेल बोरा का काम करते हैं। वहीं टिंकू के पिता अमरनाथ दुकान पर काम करते हैं। मृतक विवेक दो भाइयों में बड़ा था। ग्रेजुएशन के बाद मोबाइल का काम करता था। वहीं टिंकू दो भाइयों में छोटा था। इस हादसे के बाद जिला अस्पताल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।