Youth Attacked After Wedding Party in Deoria Police Register Case Against 30 बारात से लौट रहे युवक पर हमला, 30 के विरुद्ध केस, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsYouth Attacked After Wedding Party in Deoria Police Register Case Against 30

बारात से लौट रहे युवक पर हमला, 30 के विरुद्ध केस

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता: शहर के लगड़ी देवरिया में आई एक बारात में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल कर घायल कर दिया। घायल युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 11 June 2025 06:02 AM
share Share
Follow Us on
बारात से लौट रहे युवक पर हमला, 30 के विरुद्ध केस

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के लगड़ी देवरिया में आई एक बारात में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल कर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया। पुलिस ने पांच नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। लगड़ी देवरिया निवासी अजीत कुशवाहा का आरोप है कि उनके मोहल्ले में रविवार की रात बारात आई थी। बारात में हिस्सा लेने के बाद वह रात को 11 बजे लौट रहे थे। इस बीच कुछ युवकों ने उनके ऊपर राड, ईंट समेत अन्य वस्तु से हमला बोल दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया। इस मामले में गौरव यादव, आजाद यादव, सुनील गोंड, मुकेश, माया बिंद व 25 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक शुभम पाठक ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।