एआरटीओ ने चार वाहन सीज कर लगाया 1.70 लाख का जुर्माना
Etah News - एआरटीओ विभाग ने परिवहन निगम के रंग में रंगी प्राइवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई की। चार वाहनों को सीज किया गया और उन पर 1.70 लाख का जुर्माना लगाया गया। इन बसों की वजह से सवारियों को परेशानी होती थी...

परिवहन निगम के रंग में रंगी प्राइवेट बसों पर एआरटीओ विभाग ने कार्रवाई की है। अभियान चलाकर शनिवार को चार वाहनों को सीज किया साथ ही वाहनों पर 1.70 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि एटा-अलीगंज, अलीगंज-फर्रूखाबाद मार्ग पर परिवहन निगम के रंग में रंगी बसें दौड़ती है। इससे सवारियों को काफी परेशानी होती है। बसों पर फर्रूखाबाद से दिल्ली, किसी पर एटा से कौशाम्बी, दिल्ली लिखकर सवारियों को बैठा लिया जाता है और उन सवारियों को गंतव्य स्थल पर न पहुंचाकर रास्ते में उतार देते हैं। निगम में रंग में होने के कारण सवारी भी बस में बैठ जाती है। इससे सवारियों को परेशानी होती है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद शनिवार को एआरटीओ प्रशासन सतेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ अलीगंज में चेकिंग अभियान चलाया। डाक बंगला पर वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान एक ट्रॉला, एक वैन, ट्रक, रोडवेज रंग में रंगी प्राइवेट बस को पकडा। जांच की गई तो पता चला यह वाहन नियम विरूद्व चल रहे है। एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को सीज कर दिया। एआरटीओ ने बताया कि सीज वाहन स्वामियों पर 1.70 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जब तक अदा नहीं किया जाएगा तब तक वाहन सीज ही रहेंगे। चेतावनी दी है नियम विरूद्व कोई भी वाहन चलना पाया जाता है तो उसके विरूद्व भी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।