Congress Committee Meeting Focuses on Strengthening Local Organization and Constitutional Values संविधान बचाओ पदयात्रा से जनमानस को जोड़ेगी शहर कांग्रेस कमेटी, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsCongress Committee Meeting Focuses on Strengthening Local Organization and Constitutional Values

संविधान बचाओ पदयात्रा से जनमानस को जोड़ेगी शहर कांग्रेस कमेटी

Etah News - शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक धान मिल वाली गली स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संविधान बचाओ पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष विनीत पाराशर ने बताया कि 9 मई को पदयात्रा का आयोजन होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 6 May 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ पदयात्रा से जनमानस को जोड़ेगी शहर कांग्रेस कमेटी

स्थानीय संगठन को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए शहर कंग्रेस कमेटी की बैठक धान मिल वाली गली स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संविधान बचाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में शहर कमेटी अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए शहर कमेटी, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। संविधान बचाओ पदयात्रा की तैयारियों की कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को बताया कि नौ मई को शाम चार बजे से पदयात्रा का आयोजन होगा। शैलेंद्र पुंडीर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को सशक्त बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में सोहन लाल वर्मा, इरफान खान, नेमा दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में बंटी एडवोकेट, मुकेश बघेल एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी, सोहनलाल वर्मा, ओमप्रकाश तोमर, हीरा पाराशर बाल्मीकि, अनवर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।