तिरंगा यात्रा निकालकर बताया सेना का शौर्य
Etah News - शुक्रवार को जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने वीरता के सम्मान में यात्रा निकाली, जो कलक्ट्रेट से शुरू होकर कचहरी तक गई। दूसरी यात्रा नगर पालिका से होकर विभिन्न मार्गों पर गई।...

शुक्रवार को जिले भर में तिरंगा यात्राओं को आयोजन किया। भारतीय सेना का हौंसला बढ़ाते हुए उनकी वीरगाथाओं की कहानी लाउडस्पीकर पर बज रही थी। सुबह से लेकर देरशाम तक यह क्रम चलता रहा। अधिवक्तओं की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलक्ट्रेट बार के सामने से शुरू होकर कचहरी पर भ्रमण किया। करीब एक घंटे तक अधिवक्ताओं ने नारे लगाए। बार अध्यक्ष रमेश बाबू यादव, महासचिव रोहित पुंढीर, आदित्य मिश्रा, अमित जौहरी, बीपी सिंह राजपूत, जितेंद्र कुमार वर्मा, बृजराज सिंह, ललित पाराशर, शकील अहमद खान, प्रेम सिंह चौहान, सलभ पालीवाल, ज्ञानेंद्र गौतम, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, रजत माथुर आदि सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
दूसरी तिरंगा यात्रा शहर में निकाली गई। नगर पालिका से शुरू होकर यह लोग हाथीगेट, घंटाघर, कचहरी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए राम दरबार पर पहुंचे। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे। यात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक पंकज गुप्ता, पालिकाध्क्ष सुधा गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, विक्रांत माधोरिया, वीरेंद्र वाष्र्णेय, विट्टू पचौरी, प्रशांत गुप्ता चिंटू, भूदेव मिश्रा, ग्यादीन गुप्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। जैथरा में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता की ओर से यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्बा के विभिन्न स्थानों पर घूमती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। लोकपाल सिंह, विमल कुमार पांडेय, महेशपाल सिंह चौहान, चंद्रहास राजपूत, महावीर प्रसाद, उदयभान सिंह, डा. रुपराम वर्मा, डा. विनय प्रमाप सिंह, पीयूष कृष्ण दुबे, सचिन दुबे सहित तमामा लोग मौजूद थे। भाजपायों ने सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा अलीगंज। मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट से क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्ग मातादीन चौराहा, गांधी चौराहा, मैन मार्केट, तहसील से होती हुई नगला पड़ाव पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के समय प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, दिनेश चंद्र गुप्ता, सूरज राठौर, जीतू राठौर, प्रदीप गुप्ता, विष्णु मिश्रा प्रधान, अमोद आर्य, नीलेश राजपूत, मुकेश राजपूत, महेश राजपूत प्रधान, सूर्यकांत गुप्ता, भानुप्रताप गांधी सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।