सोते समय पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर किया घायल
Etah News - पति ने पत्नी पर मायके में सोते समय चाकू से हमला किया। महिला घायल हो गई और उसके भाई ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

मायके में सोते समय पति ने पत्नी पर हमला कर किया। आरोप है कि चाकू से गला पर हमला किया। जिससे महिला घायल हो गई। जाग होने पर घरवालें आ गए और पति को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले मायके आई थी पीछा करते हुए पति भी साथ गया। मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल महिला माला पुत्री राम लड़ैते निवासी गावं ताजपुर अद्दा ने बताया कि शादी 6 साल पहले विपिन पुत्र हरनन्दन निवासी कंदरापुर थाना जहानगंज जिला फर्रुखाबाद के साथ हुई थी।
शादी के बाद से पति शराब पीकर पिटाई करते थे और ननद भी काफी परेशान करती थी। ससुरालीजनों से परेशान होकर तीन दिन पहले भाई के साथ अपने घर आई थी। आरोप है कि पति भी पीछे से घर गए। झोला में चाकू को छिपाकर लाए थे। शुक्रवार रात को भाभी के पास सो रही थी। आरोप है कि पति आए और मुंह को दबा दिया। छाती पर बैठकर चाकू से गले पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। चीख की आवाज सुनकर भाई आए और पति विपिन को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को सौंप दिया है। घायल महिला के भाई नेम चंद्र ने आरोपी बहनोई के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।