पत्नी ने साथी महिला के साथ मिल सिपाही को जहर देकर मारने का किया प्रयास
Etah News - पत्नी और उसकी साथी महिला ने सिपाही ओमवीर सिंह को लड्डू में जहर देकर मारने का प्रयास किया। सिपाही ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी और साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों के बीच प्रेम-विवाह के बाद विवाद...

पत्नी ने साथी महिला के साथ मिलकर सिपाही को मारने का प्रयास किया। लड्डू में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में सिपाही ने कोर्ट के आदेश से पत्नी सहित दो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। मथुरा थाना यमुनापार के गांव सिहोरा निवासी ओमवीर सिंह ने थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिपाही पद पर तैनात हैं। थाना रिजोर में तैनाती के दौरान किराये पर रहते थे। किराये पर उनके साथ पत्नी सरिता पुत्री रमेश निवासी आजम खां प्लाटिंग थाना बिजनौर लखनऊ, संगीता पुत्री आशाराम निवासी उपरेगा थाना साहायल औरेया ने 28 दिसंबर 2024 को लड्डू में जहर देकर खिला दिया था। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। आरोप है कि पत्नी हत्या करने के बाद नौकरी लेना चाहती है। वह काफी परेशान कर रही है।
पुलिस कार्रवाई न होने पर सिपाही ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिजोर पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिपाही ने महिला के साथ प्रेम-विवाह किया था। दोनों में विवाद भी चल रहा है। एसएचओ रिजोर जेपी अशोक ने बताया कि पीड़ित सिपाही ने कोर्ट के आदेश से पत्नी सहित दो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला से चल रहा विवाद, दो बार शिकायत
बता दें कि महिला ने भी दो बार सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। जलेसर, रिजोर में तैनाती के दौरान सिपाही के खिलाफ शिकायत की थी। एक बार शिकायत में मामले में सिपाही पर कार्रवाई भी हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।