Suspicious Death of Woman in Eta Husband Detained After Body Found in Car संदिग्ध हालत में महिला की मौत, रातभर कार में शव को डालकर घुमाता रहा , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSuspicious Death of Woman in Eta Husband Detained After Body Found in Car

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, रातभर कार में शव को डालकर घुमाता रहा

Etah News - एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पति ने शव को कार में डालकर घूमाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पति ने बताया कि पत्नी सीढ़ियों से गिरकर मरी, लेकिन किरायेदारों ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSun, 18 May 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालत में महिला की मौत, रातभर कार में शव को डालकर घुमाता रहा

एटा। संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। महिला के शव को कार में डालकर पति घुमाता रहा। पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने कार का पीछा किया। बताया जा रहा है कि युवक को महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। पति के अनुसार सीढियों से गिरकर पत्नी की मौत हुई है। पत्नी की मौत के बाद घबरा गया था। किरायेदारों से पूछताछ में बताया कि दोनों में आपस में झगड़ा हुआ था। कोतवाली नगर के मोहल्ला राधाबिहार कालोनी निवासी अरविंद ने एक साल पहले संध्या (20) निवासी सिढपुरा कासगंज के साथ प्रेम-विवाह किया था।

अरविंद गाड़ी चलाता है। शनिवार रात को पत्नी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचा। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक पत्नी के शव को कार में डालकर भाग गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। जानकारी पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। युवक के बारे में जानकारी की। पुलिस ने युवक को ट्रेस किया। पुलिस ने युवक का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के शव को लेकर शिकोहाबाद रोड पहुंचा और वहां से एका रोड होते हुए आगरा रोड पहुंच गया। देर रात करीब बारह बजे युवक शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। अरविंद ने बताया कि सीढियों से उतरते समय पत्नी नीचे गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किरायेदारों से जानकारी ली। जानकारी में सामने आया कि अरविंद, संध्या में आपस में झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मायकेवालों को दी गई है। कोतवाली नगर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तीन साल पहले पिता से अलग हो गया था अरविंद एटा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अरविंद के पिता ने दो शादी की थी। अरविंद पहली पत्नी का बेटा है। मां की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले विवाद के बाद पिता ने राधावल्लभ कालोनी में बने घर को अरविंद को दे दिया था। पिता गांव नगला केवल में रहते है। घटना के बाद घर का कोई भी सदस्य नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि कुछ रिश्तेदार आए हुए हैं। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।