दशहरा पर गंगा स्नान को जाते समय बाइक से गिरकर महिला की मौत
Etah News - दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान बाइक दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका चार माह का बेटा घायल हो गया। एक किशोर को वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी, जिसमें...

दशहरा पर पति, बच्चों के साथ बाइक से गंगा स्नान को जाते समय हादसा हो गया। बाइक से गिरकर महिला की मौत हो। चार माह का बेटा घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों के अनुसार वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। दूसरी तरफ बेसहारा पशु की चपेट में बाइक आ गई। बाइकसवार दंपति, बेटा घायल हो गए। सभी घायल गंगा स्नान करने जा रहे थे। बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला आगरा थाना फतेहपुर के गांव नगला सराय निवासी नीतू (28) पति राहुल, दो बच्चों को साथ लेकर गुरूवार को बाइक से गंगा स्नान को कछला जा रहे थे।
दोपहर में आगरा रोड स्थित गांव कमसान स्थित नहर के पास पहुंचे। वही पर महिला अचानक से बाइक से नीचे गिर गई। महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चार माह के बेटा के भी चोट आई है। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव बारथर अजीत पत्नी शकुंतला, बेटा मनु के साथ गुरूवार सुबह गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कासगंज रोड पर पशु की चपेट में आ गए, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। मनु की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया है। खेत से लौटते समय किशोर को वाहन ने रौंदा, मौत खेत से लौट रहे किशोर को वाहन ने रौंद दिया। किशोर की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। रास्ते में किशोर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मृतक चार बहनों में इकलौता था। थाना मारहरा के गांव नगला कोठी निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र राजपाल सिंह बुधवार शाम को खेत पर गए थे। खेत से वापस घर लौट रहे थे। गावं के पास वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर में इकलौता था इनकी चार बहनें है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ई-रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, तीन घायल गुरूवार दोपहर को मिरहची रोड पर कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा में बैठे ऊदल सिंह, पत्नी फूलन देवी निवासी रामई मिरहची, चालक चन्द्रपाल निवासी जारथर मिरहची घायल हो गए। तीनों दवाई लेने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।