ननद बच्चे से विवाद के बाद बहू ने लगाई फांसी, मौत
Etah News - ननद के बच्चे से झगड़े के बाद बहू रचना ने अपने बच्चे की पिटाई की। सास ने मना किया, जिसके बाद रचना ने आत्महत्या कर ली। पति जब घर आया, तो उसने रचना का शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

ननद के बच्चे से झगड़े के बाद बच्चे की पिटाई कर दी थी। सास ने पीटने की मना की तो बहू ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में महिला का शव लटका मिला। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए और घटना को सवाल उठा रहे है। थाना जलेसर के गांव पसियापुर बेगमपुर निवासी सुरजीत की शादी रचना (32) निवासी नगला बीच फिरोजाबाद के साथ 12 साल पहले हुई थी। सुरजीत की बहन की मौत के बाद उनका बच्चा भी घर पर ही रहता है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचें ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को बच्चों में झगड़ा हो गया था।
इसके बाद रचना ने अपने बच्चें की पिटाई कर दी थी। सास ने बहु रचना से इतना कह दिया कि बच्चे को कोई इस तरह से पीटता है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह महिला उठी और काम भी किया। काम करने के बाद कमरे में चली गई। कमरे में जाकर फांसी लगा ली। खेत से लौटते पति सुरजीत ने आवाज लगाई। आवाज न आने पर खिड़की से देखा। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकारी पर मायकेवाले भी पहुंच गए। संदिग्ध हालत में युवती की मौत, कोहराम एटा। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे थाना रिजोर के गांव खुशालगढ निवासी कुमारी रोशनी (18) पुत्री कैलाश चन्द्र को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि युवती ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी पर रिजोर पुलिस गांव में जांच को पहुंची। रिजोर पुलिस के अनुसार घरवालों से जानकारी ली। बताया कि मृतका बीमार रहती थी और बीमारी से मौत हुई है। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। युवक ने खाई चूहा मारने की दवाई एटा। कोतवाली देहात के गांव नगला समन निवासी अमरपाल को मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि युवक ने चूहा मारने वाली दवाई खा ली। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।