यूपी कबड्डी टीम में एटा के प्रिंस का चयन
Etah News - गुरु गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज लखनऊ में यूपी कबड्डी टीम का चयन-ट्रायल हुआ। एटा के खिलाड़ी प्रिंस का चयन किया गया है, जो 19 से 24 मई तक दादर नागर हवेली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।...

गुरु गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज लखनऊ में यूपी कबड्डी टीम का चयन-ट्रायल हुआ। इसमें एटा के खिलाड़ी प्रिंस का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 19 से 24 मई तक दादर नागर हवेली प्रदेश में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में सहभागिता करेगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव रजनीश यादव ने बताया कि जनपद के खेड़ा बसुंधरा निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र प्रिंस का खेलो इंडिया के तहत यूपी कबड्डी टीम में चयन हुआ है। यूपी टीम में प्रिंस का चयन होने से जनपद के खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने प्रिंस को चयनित होने के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया सेंटर की ओर से केन्द्र शासित प्रदेश दादर नागर हवेली में 19 से 24 मई तक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
एटा कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष बजीर सिंह यादव, सचिव रजनीश यादव, कोषाध्यक्ष इंद्रेश कुमार, ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेश बाबू, सचिव विक्रांत यादव, धर्मेंद्र पाल सिंह, दलवीर सिंह, मनोज पीटीआई, धर्मेंद्र पाठक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कोच अभय यादव, लोकेश पचौरी, जयराम सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।